Quantcast
Channel: Dwarka Parichay
Viewing all articles
Browse latest Browse all 12388

भारत विकास परिषद् के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय दायित्वधारियों ने पदभार संभाला

$
0
0

भारत विकास परिषद् की वर्ष 2014-16 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के लिए सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सीताराम पारिख (मुंबई), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार वधवा (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.के.एल.गुप्ता (अलीगढ़) एवं राष्ट्रीय वित्त सचिव श्री एस.एन.पांडा (भुवनेश्वर) ने कार्यभार संभाल लिया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर के निवर्तमान अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक (पब्लिसिटी) श्री राजकुमार जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद् पिछले 50 वर्षों से भारतीय जनमानस के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित रहा है। निः संदेह नवनिर्वाचित कार्यकुशल टीम राष्ट्र-समाज के उत्थान में नित नयी उपलब्धियां अर्जित करेगा।
 
भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र मोहन भंडारी, भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजीव मिगलानी, महासचिव श्री नरेंद्र सिंघल एवं कोषाध्यक्ष श्री बी.बी.दिवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी परिषद् के संस्कार एवं सेवाभावी कार्यों को और भी अधिक गति प्रदान करेंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 12388

Trending Articles