Quantcast
Channel: Dwarka Parichay
Viewing all articles
Browse latest Browse all 12388

भारत विकास परिषद्र द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

$
0
0

भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर द्वारा नवभारती पब्लिक स्कूल, दीपाली, पीतमपुरा में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को अपने देश, धर्म एवं संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। 

भा.वि.प. के राष्ट्रीय महामंत्री श्री एस.के. वधवा, राष्टीय वित्त सचिव डा. के.एल. गुप्ता, दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी के पावन सानिध्य में अयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता भा.वि.प. दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन ने की जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि नवभारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संजय भारतीय, दिल्ली प्रदेश उत्तर के महासचिव श्री संजीव मिगलानी एवं कोषाध्यक्ष श्री बी.बी. दिवान आदि मौजूद रहे।

दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सर्वोदय बाल विद्यालय वेस्ट पटेल नगर एवं कनिष्ठ वर्ग में गवर्मेंट सी.से. स्कूल प्रशान्त विहार को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रकल्प संयोजक श्री जी.एस.एल. भटनागर, सह-संयोजक श्री ईश्वर चन्द मित्तल, सदस्य श्री बलदेव राज कथूरिया, श्री वी.के.अग्रवाल एवं श्री धरमजीत सिंह आदि की प्रमुख भूमिका रही।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 12388

Trending Articles